Samastipur News: शाहपुर पटोरी, निसं। एक ओर गंगा नदी का जलस्तर तेजी से नीचे खिसक रहा है तो दूसरी ओर नदी से निकलकर बाहर आ चुका गंगा का पानी चौर तथा अन्य निचले क्षेत्रों में तेजी से फैल गया है। निचले इलाकों से गंगा का पानी पटोरी प्रखंड के उत्तरी धमौन, दक्षिणी धमौन, हेतनपुर, इनायतपुर, हरपुर सैदाबाद, तारा धमौन, शिउरा, चकसाहो, रूपौली पंचायतों में भी फैल गया है। इसके कारण बड़ी मात्रा में खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। ग्रामीण तथा जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर मोहिउद्दीन नगर के विधायक राजेश कुमार सिंह ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
इस आलोक में सीओ अभिषेक कुमार, बीडीओ कुमुद रंजन तथा बीएओ ऋषभ सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। घरों में बाढ़ का पानी नहीं है परंतु खेती योग्य भूमि बाढ़ के पानी से प्रभावित हुई है। जिससे खड़ी फसल को क्षति हुई है। बीएओ को फसल क्षति के आकलन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतिवेदन के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। मोहिउद्दीन नगर के विधायक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किसानों को फसल क्षति मुआवजा राशि मिलेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play