वर्तनी और स्लोगन लेखन में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – Hindustan

शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से आयोजित हिंदी सप्ताह के दूसरे दिन शुद्ध वर्तनी लेखन और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता कराई गई। विद्यार्थियों ने भाषा के प्रति अपनी समझ और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। शुद्ध वर्तनी लेखन में एमएड द्वितीय वर्ष के नीलेश कुमार चौबे प्रथम, एमए प्रथम सेमेस्टर की सारिका मौर्या द्वितीय और बीए तृतीय सेमेस्टर की अंशिका शर्मा तृतीय रहीं। स्लोगन लेखन में नीलेश कुमार चौबे प्रथम, बीए द्वितीय सेमेस्टर की शिवांगी द्वितीय और अंशिका शर्मा तृतीय रहीं। एमए तृतीय सेमेस्टर की मन्तशा को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खां ने कहा कि हिंदी देश में व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है और शिक्षा, शासन, व्यवसाय व मनोरंजन समेत विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विभागाध्यक्ष प्रो. फैयाज अहमद ने हिंदी को देश की एकता का सूत्र बताया। प्रो. मो. साजिद खां, प्रो. मो. अरशद खां, डॉ. दरख्शां बी, डॉ. शमशाद अली, डॉ. मो. काशिफ नईम, डॉ. परवेज मुहम्मद और डॉ. शीनुल इस्लाम मलिक ने विचार रखे। संचालन डॉ. निजामुद्दीन खान ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News