धनबाद, मुख्य संवाददाता। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को हिन्दी दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रातःकालीन वंदना सभा में भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने हिन्दी भाषा की समृद्ध परंपरा और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। उप प्राचार्य लीला सिंह ने सभी छात्राओं को अपनी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा पर गर्व करने, इसे दैनिक जीवन व अध्ययन में अपनाकर सम्मानित करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्रतिमा चौबे ने हिन्दी भाषा की विशेषताओं को बताते हुए इसे वैज्ञानिक भाषा बताया। हिंदी भाषा के शिक्षक रोहित कुमार तिवारी, शिक्षिका सीमा सिंह, आराधना कुमारी, मधु सिन्हा, पूजा कुमारी, आरती दफ्तरी, अर्चना कुमारी, मीना कुमारी, नेहा पांडे, रोली सक्सेना एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिंदी दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मंच संचालन हिंदी विभाग के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play