Darbhanga News: मनीगाछी में गणेश पूजा पर निकाली भव्य कलशयात्रा – Hindustan

Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। प्रखंड क्षेत्र के भट्टपुरा गांव में विगत तीन दशकों से भी अधिक समय हो रही गणेश पूजा का शुभारंभ मंगलवार को वेद मंत्रोच्चार के साथ विधान पूर्वक हुआ । पूजा के पूर्व इस अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उत्साहित लोगों द्वारा जय गणेश के जयकारे से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। कलश शोभा यात्रा में 551 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। कन्याओं का समूह गाजे बाजे के साथ भट्टपुरा गणेश मंदिर से चलकर गंगौली स्थित पोखर से पवित्र जल भरकर मंदिर परिसर पहुंचा जहां विद्वान् पंडितों के द्वारा सविधि पूजा करबाई गई। गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष संजय मंडल एवं सचिव आदित्य मंडल ने बताया कि 15 से 21 सितंबर तक होने वाली भगवान गणेश पूजा का विसर्जन अंतिम दिन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि दूर दूर के श्रद्धालु यहाँ पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं। विगत 23 वर्षो से यहां प्रतिवर्ष स्थायी रूप से बने इस गणेश मंदिर में गणेश भगवान की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से की जाती है।मान्यता है कि यहाँ आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं श्रीमद् भागवत सहित भजन कीर्तन का आयोजन के साथ 21 सितंबर को कलश विसर्जन सह कलश विसर्जन यात्रा का आयोजन किया जायेगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News