Adityapur News: गम्हरिया। टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर कई जगह कचरे का ढेर रहने से स्वच्छता पर प्रश्न चिन्ह लग गया। इस मार्ग से मंत्री, विधायक से लेकर रोज दर्जनों अफसरों की वाहनें गुजरती है। किंतु सड़क किनारे गंदगी पर उनका ध्यान नहीं जाता है। इससे दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने डीसी से मार्ग की नियमित सफाई कराने की मांग की है। बताया जाता है कि टाटा-कांड्रा मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। मार्ग के उपयोग के लिए जेएआरडीसीएल की ओर से टोल टैक्स भी लिया जाता है।
ऐसे में लोगों की अपेक्षा है कि सड़क के रखरखाव के साथ सफाई व्यवस्था पर भी नियमित ध्यान दिया जाए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play