जेह-तैमूर को लगी फोन की लत! ऐसे हैंडल करती हैं करीना कपूर? सैफ ने बिगाड़ी आदत – AajTak

Feedback
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ बच्चों की परवरिश को लेकर भी अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने बच्चे के स्क्रिन टाइम को लेकर बाते की. करीना ने बताया कि वह अपने बेटों को मोबाइल फोन और डिजिटल दुनिया की आदत से दूर रखने की पूरी कोशिश करती हैं.
करीना कपूर खान और सैफ अली खान दो बेटे के माता -पिता हैं और अक्सर अपने बेटे के परवरिश के बारे में बात करती रहती हैं. एक इंटरव्यू के दौरान करीना से तैमूर और जेह के लैपटॉप और मोबाइल के बारे में पूछा गया. तो उन्होंने बताया बच्चों को अपना फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है. उन्होंने कहा- उनके पास फोन की कोई सुविधा नहीं हैं. तैमूर की नैनी के पास जो फोन है, उसे वह अपना फोन बताने की कोशिश करता है. मैंने उससे कहा कि यह तुम्हारा फोन नहीं है. उसने पूछा कि क्या वह अपने दोस्तों से बता सकते है कि वह फोन उसका है, लेकिन मैंने साफ तौर पर मना कर दिया.’
बच्चों को फोन से दूर रखती हैं करीना 
करीना ने बताया कि वह अपने बच्चे के डिजिटल एक्सपोजर को लेकर काफी सतर्क रहती हैं. उन्होंने कहा, ”मैं इस पूरी डिजीटल चीज को लेकर बहुत चिंतित रहती हूं. फिर वह मुझसे कहता है कि आप और अब्बा भी तो फोन पर बात करते हैं. जब वह पूरे दिन अगर गेम खेल रहे होते हैं तो मुझे सच में उनके हाथ से फोन छीनना पड़ता है.”
करीना ने बताया कि बच्चों के स्क्रीन टाइम को लेकर उनकी और सैफ की सोच थोड़ी अलग है. सैफ को लगता है कि करीना इस मामले में बहुत ज्यादा ही चिंता करती हैं और उन्हें थोड़ा रिलैक्स होना चाहिए. करीना ने कहा “सैफ को लगता है कि मैं बहुत ज्यादा हाइपर हो जाती हूं और मुझे रिलैक्स होने कि जरुरत है. लेकिन मैं उनसे कहती हूं कि मुझे इस मामले में हाइपर होना ही पड़ेगा. शायद यही एक चीज है जिसपर हमारी बहस होती हैं. मैं बस उन्हें जितना हो सके उतना छोटा रखना चाहती हूं , हमेशा के लिए.”
एआई के बढ़ते इस्तेमाल से परेशान है करीना
करीना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की. उनका कहना है कि वह बदलती दुनिया और टेक्नोलॉजी के साथ चलना चाहती हैं, लेकिन अपने बच्चों को टेक्नोलॉजी के खतरनाक प्रभावों से बचाना भी चाहती हैं क्योंकि यह सब चीजों का असर बच्चों पर बहुत गहता पड़ता है. इसलिए वह अपने बच्चे को फोन से दूर ही रखती हैं.
करीना कपूर की वर्कफ्रंट
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म दायरा में नजर आएंगी. इस फिल्म में करीना कपूर के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. दोनों ही फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News