Darbhanga News: दरभंगा। जिले के ढाई हजार से अधिक प्रारंभिक विद्यालयों में मंगलवार से अर्धवार्षिक परीक्षा आरंभ हुई। पहले दिन कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए भाषा जैसे हिंदी, उर्दू आदि विषयों की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में केवल कक्षा छह से आठ के छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 सितंबर को प्रथम पाली में कक्षा एक से आठ के बच्चों के लिए अंग्रेजी एवं द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के लिए पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा होगी। डीईओ विद्यानंद ठाकुर सभी बीईओ से संपर्क बनाए हुए हैं। नगर बीईओ करुणा कश्यप व सदर प्रखंड के राजेश कुमार सहित सभी प्रखंडों के बीईओ सभी संकुल समन्वयकों से समन्वय बनाए हुएहैं।
दरभंगा नगर में एमएआरएम संकुल के समन्वयक में राजकुमार ने बताया कि संकुल में सभी विद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण परीक्षा की तिथि से पूर्व ही कर दिया गया था। मंगलवार से परीक्षा का संचालन शुरू हुआ। प्रथम एवं द्वितीय पाली की परीक्षा निर्धारित समय के अंदर हुई। मध्य विद्यालय हायाघाट बालक में एक बेंच पर तीन बच्चों को बैठाकर परीक्षा ली जा रही है।
मध्य विद्यालय हायाघाट के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा में उनकी ड्यूटी दूसरे विद्यालय में कर दी गई है, जो विभाग के नियम के अनुकूल है। मूल विद्यालय से दो किमी तक की दूरी के विद्यालय में ड्यूटी दे देना कठिनाई से भरा है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकराहा उत्तरी से परीक्षा कार्य संपन्न कराकर निकल रही शिक्षिकाओं ने बताया कि हम लोगों की परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्ति बहुत दूर के विद्यालय में कर दी गई है। इससे बहुत कठिनाई हो रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play