झारखंड साइकिलिंग संघ की ओर से आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता रोड साइकिलिंग स्टेट लीग-2026 के दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत मंगलवार को धनबाद के आठ लेन रोड के पास हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि धनबाद जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष विनय कुमार पांडे फ्लैग ऑफ कर किया। अतिथियों को झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह ने मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड के 18 जिलों से बालिका एवं महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विभिन्न रोड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नियुक्त पीसीपी अभिजीत सेठ, आयोजन सचिव धनंजय प्रसाद महतो, सह सचिव अघनू रवानी, कृष्णा राम अभिषेक पांडेय, अभिषेक महतो, शुभम कुमार रजक, बेबी कुमारी, तकनीकी पदाधिकारी सतविंदर कौर, आशीष कुमार, जितेंद्र महतो, दिलीप कुमार गुप्ता, अजयकांत, धर्मेंद्र पाल, सुशील तिवारी, सुनील कुमार, तसलीम खान, शुभम कुमार, राम कुमार भट्ट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं साइकिलिंग संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इंडिविजुअल टाइम ट्रायल (वूमेन एलिट) : स्वर्ण पदक श्वेता कुमारी, रजत पदक सिद्धू लता हेंब्रम, कांस्य पदक लक्ष्मी कुमारी, इंडिविजुअल टाइम ट्रायल (वीमेन जूनियर) : स्वर्ण पदक पिंकी कुमारी, रजत पदक निकिता सोरेंग, कांस्य पदक अंजलि एक्का
शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।
पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।
विशेषज्ञता
– ग्राउंड रिपोर्टिंग
– ऑफबीट खबरें
– स्पोर्ट्स और फिल्में
– झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
– सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play