Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मेडिकल के पास अवैध रूप से संचलन हो रहे नर्सिंग होम को प्रशासन ने सील कर दिया था। इसके बाद से मरीजों को दूसरे दरवाजे से ले जाकर उसमें इलाज किया जा रहा था। सोमवार को इसी सील नर्सिंग होम में इलाज के दौरान रुन्नीसैदपुर के एक युवक की मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने उक्त नर्सिंग होम के खिलाफ अहियापुर थाने में शिकायत की है। पुलिस की जांच में भी सामने आया है कि उक्त नर्सिंग होम को सील किया गया था। इसके बाद भी इसका संचालन हो रहा था। थानेदार ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को लिखा गया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play