गोरखपुर के राप्तीनगर न्यू सब-स्टेशन के प्लिंथ से 400-400 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर गायब मिलने पर तत्कालीन जेई मोहनलाल को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंशन के दौरान उन्हें टेस्टिंग डिवीजन से अटैच किया गया है।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई की भनक लगते ही जेई ने सोमवार को तुरंत दो ट्रांसफॉर्मरों का बंदोबस्त किया। इसके बाद मंगलवार तड़के ही खाली पड़े प्लिंथ पर दोनों ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉल भी करवा दिए गए। पढ़ें पूरी खबर…
ब्राह्मणों पर टिप्पणी में भाजपा नेता का भाई अरेस्ट:प्रयागराज में भाई ने बताया था साजिश, आरोपी बोला- बातों को गलत पेश किया
प्रयागराज में ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में नामजद शिवाकांत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अतरसुइया पुलिस ने मंगलवार रात यह कार्रवाई की। फिलहाल पूछताछ में उसने खुद को निर्दोष बताया। यह भी कहा कि उसकी कही गई बातों को चोरी से रिकॉर्ड कर गलत तरीके से पेश किया गया।
एक दिन पहले शिवाकांत के बचाव में उनके भाई और भाजपा मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा ने वीडियो जारी किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने जमीन और मारपीट के विवाद की रंजिश में उनके भाई को साजिश के तहत फंसाया गया। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.