Feedback
नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित CGO कॉम्प्लेक्स में CRPF का नया मुख्यालय अब आकार लेने लगा है. बुधवार को CRPF के महानिदेशक जी.पी.सिंह निर्माण स्थल पर पहुंचे और काम की प्रगति देखी. उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और बचा हुआ काम तय समय में पूरा किया जाए.
नया भवन तैयार होने से CRPF की दिल्ली में अलग-अलग शाखाओं को एक ही परिसर में साया जाएगा. इससे अधिकारियों के बीच तालमेल होने के साथ ही प्रशासनिक काम ज्यादा व्यवस्थित हो पाएगा.
CBI मुख्यालय के ठीक बगल में हो रहा निर्माण
नया CRPF हेडक्वार्टर CBI मुख्यालय के ठीक बगल में बनाया जा रहा है. 29 दिसंबर 2019 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसका शिलान्यास किया था. भवन के निर्माण की जिम्मेदारी CPWD के पास है.
करीब 2.23 एकड़ जमीन पर बन रही यह इमारत ग्राउंड प्लस 11 मंजिल की होगी. इसके साथ तीन बेसमेंट भी बनाए जा रहे हैं. यानी सीमित जमीन में ज्यादा सुविधाएं देने के लिहाज से भवन को तैयार किया जा रहा है.
एक जगह आएंगी CRPF की कई अहम शाखाएं
CRPF का मौजूदा मुख्यालय भी CGO कॉम्प्लेक्स के ब्लॉक नंबर-1 में है. लेकिन बल की जिम्मेदारियां और अलग-अलग शाखाओं का काम बढ़ने के साथ जगह की कमी यहां चुनौती बनी हुई है.
RAF, COBRA, ट्रेनिंग, मेडिकल, वर्क्स, रिक्रूटमेंट और कम्युनिकेशन जैसी कई शाखाएं दिल्ली में अलग-अलग जगहों से काम करती हैं. नए भवन से इन शाखाओं को एक परिसर में लाना आसान होगा.
यह भी पढ़ें: KBC 18: एनकाउंटर में बची CRPF कमांडेंट की जान, जंगल में दुश्मनों ने चलाई गोलियां, सुनकर चौंके अमिताभ बच्चन
ऑडिटोरियम से जिम तक कई सुविधाएं
नए मुख्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल, बैरक, कैंटीन, जिम और गेस्ट रूम जैसी सुविधाएं होंगी. इसके साथ ही पार्किंग की जगह पर भी खास ध्यान दिया गया है. तीन बेसमेंट में करीब 520 कार और 15 बसों की पार्किंग की सुविधा होगी.
इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 277 से 280 करोड़ रुपये है. इसे मूल रूप से मार्च 2022 तक पूरा किया जाना था, लेकिन काम तय समय पर पूरा नहीं हो सका.अगस्त 2026 में DG CRPF ने इमारत की प्रगति की जांच की थी.
अब सितंबर में दोबारा साइट निरीक्षण कर उन्होंने काम की रफ्तार और गुणवत्ता पर जोर दिया है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए परियोजना को जल्द पूरा करने की कोशिश जारी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू