हिंदी दिवस : निबंध में छात्रा चारु कविता पाठ में छात्र जुगराज प्रथम – Dainik Bhaskar

बूंदी| राजकीय कॉलेज के हिन्दी विभाग की ओर से हिन्दी दिवस पर निबंध और कविता पाठ प्रतियोगिताएं हुईं। अध्यक्षता वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. एएम अंसारी ने की। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘ग्लोबल होती दुनिया में हिंदी भाषा का भविष्य और चुनौतियां’ रहा।
कार्यक्रम का संचालन अरुण पारीक ने किया। डॉ. हिमा गुप्ता ने विजेताओं की घोषणा की। निबंध लेखन में चारु अग्रवाल प्रथम, मोनिका द्वितीय और जुगराज प्रजापत तृतीय रहे। वहीं, कविता पाठ में जुगराज प्रजापत प्रथम, चारु अग्रवाल द्वितीय और तराना गौतम तृतीय रहीं।
निबंध प्रतियोगिता में अरुण पारीक, जमनाशंकर सुमन और रामकेश मीणा निर्णायक रहे। कविता पाठ में डॉ. मेघा गुप्ता और डॉ. सविता चौधरी निर्णायक रहीं। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. एएम अंसारी ने हिन्दी को तकनीकी युग में और सशक्त बनाने पर जोर दिया। अंत में हिन्दी विभागाध्यक्ष रामकेश मीणा ने सभी का आभार जताया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News