जल्‍द होगा ADAS शो के चौथे संस्‍करण का आयोजन, ऑटोमोबाइल सेफ्टी और इंटेलीजेंट तकनीक के साथ लाइव होगा टेस्‍ट – Jagran

भारत में हर साल लाखों की संख्‍या में सड़क हादसे होते हैं। इन हादसों में बड़ी संख्‍या में लोगों की …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर साल लाखों की संख्‍या में लोगों की मौत सड़क हादसों में हो जाती है। जिसे कम करने की कोशिश लगातार सरकार की ओर से की जा रही है। इसी क्रम में वाहन निर्माताओं की ओर से भी नए फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। जिसमें से एक फीचर ADAS भी है। इसी तकनीक पर ऑटोमोबाइल जगत की ओर से ADAS Show का आयोजन किया जा रहा है। इसे कब और कहां पर आयोजित किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
भारत में एक बार फिर से ADAS शो का आयोजन किया जा रहा है। यह इसका चौथा संस्‍करण होगा, जिसका आयोजन तीन दिसंबर को पुणे के टकवे में ADAS टेस्‍ट सिटी में होगा।
इस कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल जगत से जुड़े कई निर्माताओं के साथ ही तकनीक से जुड़े निर्माता हिस्‍सा लेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में एआरएआई, मिनिस्‍ट्री ऑफ हैवी इंडस्‍ट्रीज, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिका‍री भी शिकरत करेंगे।
इस दोरान व्‍हीकल टू व्‍हीकल की सुरक्षा को बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। जिससे सड़क पर दुर्घटनाओं की संख्‍या को कम किया जा सकता है। इसके लिए एक खास सेशन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कनेक्‍टिड तकनीक और वाहनों की सुरक्षा पर चर्चा भी होगी।
इस कार्यक्रम में ADAS किस तरह से काम करता है और उसे किस तरह से बेहतर बनाया जा सकता है। इसका लाइव डेमो भी दिया जाएगा। जहां पर कंट्रोल्‍ड एनवायरमेंट में इसकी क्षमताओं को दिखाया जाएगा।
देश में लगातार ADAS के साथ आने वाली कारों की संख्‍या में बढ़ोतरी हो रही है। कई निर्माताओं की ओर से इस तकनीक को अपनी कारों और एसयूवी में ऑफर किया जा रहा है। जिसका उपयोग कर लोग हादसों की संख्‍या को कम करने का प्रयास भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Maruti Baleno Facelift भारत में हुई लॉन्च, नए पेट्रोल इंजन और लेवल-2 ADAS के साथ मिले एडवांस फीचर्स

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News