जीतपुर कॉलेज में हिंदी दिवस कार्यक्रम आयोजित: प्राचार्य बोले- हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, हमारी पहचान है, हर व्य… – Dainik Bhaskar

जीतपुर के डिग्री कॉलेज में बुधवार को हिंदी दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी की स्थिति और बाजारवाद के दौर में हिंदी की उपयोगिता’ विषय पर संगोष्ठी हुई।
कॉलेज के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया और हिंदी के महत्व पर अपने विचार रखे। इस दौरान कई विद्यार्थियों ने काव्य पाठ भी किया। छात्रों ने हिंदी भाषा के सम्मान और उसके प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य रविन्द्र नाथ ओझा ने भाषा के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मातृभाषा से प्रेम होना चाहिए।
दुनिया में कोई भी भाषा छोटी या बड़ी नहीं होती, इसलिए सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी मौका मिले, नई भाषा सीखते रहना चाहिए।
प्राचार्य ओझा ने कहा, ‘हिंदी से हिंदुस्तान है, यही हमारी संस्कृति की शान है।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, बल्कि हमारी पहचान है।
इस मौके पर कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. श्याम, डॉ. श्वेता, डॉ. सुजीत, डॉ. अंशुलता, राज कुमार, शिवांगी कुमारी, सोनाली कुमारी, अमन कुमार और प्रदीप राय सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।
कार्यक्रम में हिंदी विभाग के साथ-साथ अन्य सभी विभागों के सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मनीष कुमार भारती ने किया। धन्यवाद हिंदी विभाग की सहायक आचार्य प्रज्ञा ने दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News