पड़ोसी देश नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। लगातार बारिश और नदियों के उफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस आपदा में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं, सैकड़ों बच्चे अनाथ हो गए हैं और सैकड़ों परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। खाने, पीने और दवाइयों का संकट गहरा गया है। ऐसे संकट की घड़ी में बगोदर के हेसला स्थित मेक इंडिया स्कूल ने मानवता की बड़ी मिसाल पेश की है। स्कूल प्रबंधन और बच्चों ने नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। स्कूल के प्रिंसिपल रॉबर्ट जोस ने कहा कि नेपाल हमारा पड़ोसी देश है और वहां बाढ़ ने जो तबाही मचाई है, वह बेहद दर्दनाक है।
इस आपदा की घड़ी में उन्हें आर्थिक सहयोग की सख्त जरूरत है। इसी सोच के साथ स्कूल परिवार ने यह पहल की है कि हम अपनी तरफ से जो बन पड़े, मदद करें।इसी कड़ी में मंगलवार को स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने बगोदर बस स्टैंड में सहयोग राशि इकट्ठा करने का विशेष अभियान चलाया। हाथों में अपील लिखी तख्तियां लिए बच्चों ने राहगीरों, दुकानदारों और यात्रियों से सहयोग की अपील की। बगोदर के लोगों ने भी दिल खोलकर सहयोग किया। किसी ने 10 तो किसी ने 100, 200 रुपये तक दान किए। बच्चों की इस पहल को लोगों ने खूब सराहा। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इकट्ठा की गई पूरी सहयोग राशि को नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए भेजा जाएगा। अभियान में प्रिंसिपल रॉबर्ट जोस के साथ शिक्षक अविनाश कुमार लाल, पंकज कुमार, संजय कुमार, शाने आलम, मो. कमल हसन, शिवनाथ पांडेय, निक्की चौरसिया सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play