Haridwar News: जिला सेवायोजन कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में 93 युवाओं ने विभिन्न कंपनियों के लिए साक्षात्कार दिया। इनमें से 24 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि कंपनियों ने 14 युवाओं का अंतिम रूप से चयन किया। रोजगार मेले में सिडकुल की आठ औद्योगिक इकाइयों के साथ गुरुग्राम की एक कंपनी ने भी प्रतिभाग किया। जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न ट्रेड और शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। इनमें आईटीआई, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर सहित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक योग्यता वाले युवा शामिल रहे। इच्छुक अभ्यर्थियों ने जिला सेवायोजन कार्यालय पहुंचकर कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिया।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के संबंध में जिले के साथ ही अन्य प्रदेशों में भी प्रचार-प्रसार किया गया था, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों के माध्यम से युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार देने का अवसर मिलता है। इससे उन्हें कंपनियों की कार्यप्रणाली और साक्षात्कार प्रक्रिया को समझने में भी मदद मिलती है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने कहा कि साक्षात्कार में कंपनियों की ओर से पूछे जाने वाले सवाल युवाओं के लिए अनुभव और सीख का माध्यम बनते हैं। जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाया, उन्हें निराश होने के बजाय अपनी कमियों को समझकर आगे की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से अगला रोजगार मेला 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play