Dumka News: सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में बुधवार को हिंदी दिवस पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की पूर्व प्रति-कुलपति डॉ. प्रमोदिनी हांसदा रहीं। विद्यालय की निदेशिका सुनीता मुखर्जी एवं रूशाली मुखर्जी ने उन्हें पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि, निदेशिका सुनीता मुखर्जी सीनियर सेकेंडरी के प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी और हाई स्कूल के प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत ने संयुक्त रूप से किया।
डॉ. प्रमोदिनी हांसदा ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हिंदी के समृद्ध साहित्य को पढ़ना चाहिए और इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहिए। निदेशिका सुनीता मुखर्जी ने कहा कि हिंदी भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों की पहचान है। विद्यार्थियों को हिंदी से जुड़े रहने का संकल्प लेना चाहिए। हिंदी दिवस हमें अपनी भाषा पर गर्व करना सिखाता है।कार्यक्रम में छात्रों ने कविता, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और विचार-प्रस्तुति दी। लिटरेचर क्लब के मेंटर अमित झा एवं रंजीत प्रसाद शाह के देखरेख में क्लब के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति प्रेम और गौरव की भावना विकसित करना रहा। मौके पर उप प्राचार्य राजेश झा, शिक्षिका मधुमिता दे सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे。
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play