अमेरिका ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हूती विद्रोहियों के हमलों के मद्देनजर सऊदी अरब के लिए लेवल-3 यात्रा …और पढ़ें
सऊदी में हूती विद्रोहियों का हमला (तस्वीर- सोशल मीडिया)
अमेरिका ने सऊदी अरब के लिए लेवल-3 यात्रा एडवाइजरी जारी की।
यमन सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए लेवल-4 ‘यात्रा न करें’ चेतावनी।
आतंकी हमलों के जोखिम के कारण भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और लगातार हो रहे हमलों के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एक चेतावनी जारी की है।अमेरिकी विदेश विभाग ने सऊदी अरब की यात्रा को लेकर लेवल-3 एडवाइजरी जारी करते हुए अपने नागरिकों से वहां की यात्रा पर फिर से विचार करने को कहा है।
बता दें कि ट्रंप प्रशासन की ओर से जारी यह चेतावनी ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर लगातार दागे जा रहे ड्रोन्स और मिसाइलों के बाद आई है।
अमेरिका का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव और संभावित हमलों के चलते सऊदी अरब में अमेरिकी हितों को निशाना बनाया जा सकता है। कारण है कि हाल ही में मक्का शहर के दक्षिण में हूती विद्रोहियों द्वारा भेजे गए एक ड्रोन को सऊदी वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में ही नष्ट कर दिया था।
इस घटना के बाद से सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। हालांकि सऊदी अरब में कमर्शियल उड़ानें अभी चालू हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से इनमें काफी रुकावटें और व्यवधान देखने को मिले हैं।
इसके अलावा सऊदी अरब और यमन की सीमा से लगे इलाकों के लिए अमेरिका ने सबसे सख्त लेवल-4 यात्रा न करें चेतावनी जारी की है। इसका कारण है कि यमन के सशस्त्र समूह लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों पर ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट से हमले कर रहे हैं, जिससे उस इलाके में आम लोगों की जान को बड़ा खतरा बना हुआ है।
गौर करने वाली बात यह है कि अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को यमन सीमा के 20 मील के दायरे में जाने पर सख्त प्रतिबंध है। इसके अलावा कतीफ, जिजान, असीर और नजरान जाने के लिए भी विशेष अनुमति लेनी पड़ती है।
गौरतलब है कि अमेरिकी एडवाइजरी में अपने नागरिकों को कुछ और अहम चेतावनियां भी दी गई हैं। इसके तहत हवाई अड्डों, सैन्य ठिकानों, ऊर्जा संयंत्रों, होटलों, ट्रांसपोर्ट और भीड़भाड़ वाली जगहों पर आतंकवादी हमलों का जोखिम बना हुआ है। इस बात को मद्देनजर रखते हुए अमेरिकी सरकार ने ऐसे जगहों पर जाने से अपने नागरिकों को बचने के लिए कहा है।