काशी से वडनगर… PM मोदी के जन्मदिन पर 40 हजार KM की ‘सेवा संकल्प’ यात्रा निकालेगी बीजेपी – AajTak

Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन (17 सितंबर) और सार्वजनिक जीवन में उनके 25 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ‘वडनगर से वाराणसी’ और ‘वाराणसी से वडनगर’ दो बाइक सेवा यात्राएं निकाली जाएंगी.
इन यात्राओं की शुरुआत 17 सितंबर को सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री की जन्मभूमि वडनगर और कर्मभूमि वाराणसी से एक साथ होगी. वडनगर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यात्रा को रवाना करेंगे. वहीं, वाराणसी से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे. 
1159 गांवों से गुजरेगी यात्रा
भाजपा के मुताबिक, दोनों बाइक यात्राएं करीब 40 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगी. इस दौरान ये 10 राज्यों के 193 जिलों और करीब 1,159 गांवों से होकर गुजरेंगी. यात्रा का समापन 7 अक्टूबर को होगा. यह सिर्फ प्रधानमंत्री की जन्मभूमि वडनगर और कर्मभूमि वाराणसी को जोड़ने वाली यात्रा नहीं है. इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में किए गए कार्यों और सेवा के संदेश को देश के अलग-अलग हिस्सों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.
वडनगर में बाइक यात्रा की शुरुआत के मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत अन्य प्रमुख नेताओं के भी कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी गई है.
वाराणसी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्रा को रवाना करेंगे. इस यात्रा को प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन से जोड़कर देखा जा रहा है.
88 लाख से ज्यादा दीये जलाने की तैयारी
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. भाजपा के मुताबिक, पूरे राज्य में 18,500 से ज्यादा स्थानीय स्थानों पर 88 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे.
17 सितंबर को शाम 6 बजे से भजन संध्या, सत्संग और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. मंदिरों में आरती के साथ शाम 7 बजे दीये जलाए जाएंगे. कार्यक्रम मंदिर, तालाब, नदी, चौक, मुख्य द्वार, दूध की डेयरी, महापुरुषों की प्रतिमाओं, सर्कल, टाउन हॉल, गार्डन और APMC जैसे स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे.
जनकल्याण योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसमें आयुष्मान भारत, अनाज वितरण और किसान कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभ लोगों तक पहुंचाने पर जोर रहेगा.
भाजपा के अनुसार, 17 सितंबर से शुरू होने वाला यह अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान सेवा, जनकल्याण और प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों से जुड़े कार्यक्रम अलग-अलग राज्यों में आयोजित किए जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News