शादी के 3 साल बाद एक्टर ने खरीदा घर, पत्नी संग किया गृह प्रवेश, रीति-रिवाज से की पूजा – AajTak

Feedback
कुंडली भाग्य और मन्नत जैसे शोज में काम करके शोहरत कमाने वाले एक्टर मनित जौरा फैन्स के साथ अपनी लाइफ की हर छोटी-बड़ी खुशी शेयर करते हैं. 
 
गणेश चतुर्थी के मौके पर एक्टर ने फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की है. सालों की मेहनत के बाद उन्होंने मुंबई में अपना आशियाना बना लिया है. 
 
मनित जौरा ने अपने सोशल मीडिया पर नए घर में गृहप्रवेश की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जहां वो पत्नी के साथ पूजा-पाठ करते नजर आ रहे हैं.
 
पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ये उनके लिए शब्दों से परे आभारी हूं. उस शहर को कोटि कोटि नमन जिस शहर ने रहने को छत दी.
 
मनित ने अपनी पत्नी, मां और अपने दिवंगत पिता की तस्वीर के साथ गृह प्रवेश पूजा संपन्न की. उन्होंने पूरे रीति-रिवाजों के साथ नए घर में गृह प्रवेश किया. 
 
एक्टर के चेहरे की खुशी बता रही है कि इस पल को पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और इस दिन का उन्हें बेसब्री से इंतजार था. 
 
 फैन्स और सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनके वीडियो पर कमेंट करके उन्हें नए घर की बधाई दी. एक्टर के चाहने वाले उनकी खुशी में खुश नजर आए.
 
मनित जौरा टीवी शोज के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर फैमिली, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हैं.
नया घर खरीदकर गृहप्रवेश करना उनके लिए एक बड़ी पर्सनल उपलब्धि मानी जा रही है, जिसे उन्होंने अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करना जरूरी समझा. 
 
All Photos: Screengrab 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News