Sitamarhi News: ‘बकरीपालन से आत्मनिर्भर बनें युवा’ – Hindustan

Sitamarhi News: पुपरी। कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी के प्रशिक्षण सभागार में सरल परियोजना अंतर्गत वैज्ञानिक विधि से बकरीपालन के 7 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उदघाटन वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डॉ. प्रसाद ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद नई दिल्ली भारत सरकार द्वारा 18 से 35 वर्ष वर्ष के युवाओं के लिए एक विशेष योजना ‘सरल’ की शुरुआत की गई है। इसमें सतामढ़ी जिले के लिए मशरुम एवं बकरी पालन पर चयन किया गया है।

जिले के चयनित युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्म निर्भर बनाया जाएगा। ताकि उन्हें जीविकोपार्जन के लिए बाहर जाना पड़े। पशुपालन वैज्ञानिक सह प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. किंकर कुमार ने कहा कि इसमें उन युवाओं को सम्मिलित किया जायेगा जो पढ़ाई के बाद बेरोजगार हैं।बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय है, जिसमें जोखिम काफी कम है। जबकि आमदनी किसी भी फसलों के तुलना में काफी अधिक होती है।

इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से पोषण प्रबंधन, रोग प्रबंधन, आवास प्रबंधन की जरुरत है।

– बकरीपालन में उन्नत नस्ल का करें चयन:

उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार ने कहा कि व्यवसायिक बकरीपालन में उन्नत नस्ल का चयन करें। इन नस्लों में जमुनापारी, ब्लैक बंगाल, बरबरी, बिटल शामिल है। इनमें मांस के साथ साथ दूध का भी उत्पादन किया जाता है। बकरी का दूध काफी लाभदायक होता है। इस योजना में चयनित युवाओं का समूह भी बनाया जायेगा। गृह वैज्ञानिक डॉ. सलोनी चौहान ने कहा कि दूध एवं मशरुम से कई उत्पाद का निर्माण कर काफी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। समूह का गठन करके समूह को बैंक से जोड़ा जायेगा जो आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News