अन्नपूर्णा योजना: PM मोदी के जन्मदिन पर ₹3000 का तोहफा, इन महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे – Hindustan

17 सितंबर यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल सरकार अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मना रही और राज्य की अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 3000 रुपये की मासिक सहायता भेजने जा रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अनुसार, इस महीने करीब 1.58 करोड़ महिलाओं को यह राशि मिल सकती है, जो अगस्त से लगभग 10 लाख ज्यादा है। अब सवाल यह है कि यह पैसा किन महिलाओं के खाते में आएगा और नए नियमों के बाद कौन पात्र माना जाएगा।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक बंगाली अखबार से बात करते हुए बताया कि सितंबर महीने में करीब 1.58 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। यह संख्या अगस्त की तुलना में लगभग 10 लाख अधिक है। योजना शुरू होने के बाद लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ी है। जून में करीब 28 लाख महिलाओं को पैसा मिला। जुलाई में यह आंकड़ा तेजी से बढ़कर 1.19 करोड़ हो गया।

सितंबर में करीब 10 लाख और महिलाओं के शामिल होने से कुल संख्या 1.58 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री का दावा है कि आवेदन की जांच और सत्यापन के बाद सही पात्र महिलाओं को सूची में जोड़ा जा रहा है। इसी वजह से हर महीने लाभार्थियों की संख्या बढ़ रही है।

अगस्त में मुख्यमंत्री ने योजना के नए नियम बताए थे। जिन महिलाओं की मासिक कमाई 10000 रुपये से ज्यादा है, उन्हें पैसा नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिन परिवारों की सालाना आय 12 लाख रुपये से ज्यादा है, वे भी पात्र नहीं हैं। विकलांगता पेंशन या पीएम-किसान जैसी कुछ सरकारी मदद पहले से लेने वाली महिलाएं, बाकी शर्तें पूरी करने पर योजना में रह सकती हैं। गांव की महिलाओं के लिए घर में तीन से ज्यादा कमरे होना या 50 डेसिमल से ज्यादा जमीन होना, सिर्फ इसी वजह से उन्हें योजना से बाहर नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले महीने कई पात्र महिलाओं को पैसा न मिलने पर सवाल उठे थे। अब गांव में तीन से ज्यादा कमरे वाली महिलाओं को भी फायदा मिलेगा। इससे ग्रामीण महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। जिन महिलाओं को दूसरी सरकारी योजनाओं से 3000 रुपये से कम मिल रहा है, उन्हें अन्नपूर्णा योजना से बाकी अंतर राशि दी जाएगी।

यह पश्चिम बंगाल सरकार की महिला सहायता योजना है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में 25 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये देने का वादा किया था। पार्टी के सत्ता में आने के बाद यह योजना लागू की गई। इससे पहले राज्य में लक्ष्मी भंडार योजना चलती थी, जिसमें महिलाओं को कम राशि मिलती थी। अन्नपूर्णा योजना उसी की जगह आई है और राशि बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह कर दी गई है। साल भर में यह मदद 36,000 रुपये के बराबर होती है। पैसा सीधे बैंक खाते में जाता है।

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News