हिंदी पखवाड़ा: विद्यार्थियों से संवाद कर प्राचार्य ने दिया हिंदी के प्रति आत्मगौरव का संदेश – Hindustan

रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कॉलेज में आयोजित हिंदी पखवाड़ा के दूसरे दिन बुधवार को विद्यार्थियों के लिए संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्राचार्य प्रो. बिमल कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए हिंदी के महत्व, व्यापकता और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संवेदना, विचार और सामाजिक जुड़ाव का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी के प्रति किसी प्रकार की हीनभावना या संकोच नहीं रखने तथा दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि अपनी भाषा के प्रति सम्मान और आत्मविश्वास जरूरी है।
कार्यक्रम में विद्यार्थी अक्षरा पांडेय ने भी हिंदी के महत्व और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने ‘हिंदी को शर्म क्यों?’ और ‘पर्ची किस भाषा में?’ शीर्षक से दो लघु नाटकों का मंचन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी के प्रति सम्मान और गौरव की भावना रखने का संदेश दिया गया। साथ ही अन्य भाषाओं के प्रति प्रेम, सम्मान और सहिष्णुता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। नाटकों ने भाषा को लेकर समाज में मौजूद संकोच और मानसिकता पर सवाल उठाए। इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका और शिक्षक राहुल कुमार ने प्राचार्य को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी रीना कुमारी ने किया, जबकि संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति कमल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News