बाढ़ प्रभावित इलाके में सांसद ने भेजी राहत सामग्री – Hindustan

रूपौली, एक संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से रूपौली प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रभावित परिवारों के लिए लगातार राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। सांसद की ओर से बुधवार को रूपौली प्रखंड के अंझरी, विजय लालगंज, मोहनपुर आदि गांवों में सूखा राशन और जरूरी राहत सामग्री भेजी गई। बता दें कि इस राहत अभियान को सफल बनाने में युवा शक्ति जिलाध्यक्ष सुद्दू यादव, सांसद प्रतिनिधि आफताब आलम, शुभंकर उर्फ बिहारी यादव, मो जहांगीर, प्रेम किशोर सिंह, आलोक अकेला, सुमित यादव सोनू यादव,अश्वनी शर्मा, छोटू कुमार सहित स्थानीय लोग शामिल थे। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव के निर्देशानुसार लगातार राहत सामग्री प्रभावित इलाकों में भेजी जा रही है ।आपदा

की इस घड़ी में किसी भी बाढ़ प्रभावित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा है कि बाढ़ पीड़ितों तक भोजन, सूखा राशन और जरूरी राहत सामग्री पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। इसके लिए लगातार राहत अभियान चलाया जा रहा है और जरूरत के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में सहायता भेजी जाएगी। बाढ़ के कारण कई परिवारों के सामने भोजन और रोजमर्रा की जरूरी चीजों का संकट पैदा हो गया है। ऐसे समय में राहत सामग्री पहुंचाना सबसे जरूरी है। सांसद ने कहा कि प्रभावित लोगों की समस्याओं को लगातार समझने और उनके बीच जरूरी सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News