Darbhanga News: सेवा संकल्प में सुनिश्चित करें जनभागीदारी – Hindustan

Darbhanga News: दरभंगा। समाहरणालय सभागार में पथ निर्माण मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं व्यापक आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक बुधवार को आयोजित की गई। डीएम कौशल कुमार ने की गई तैयारियों से अवगत कराते हुए बताया कि सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे राज्य में निर्धारित है। अभियान के दौरान विभिन्न स्तरों पर व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में निर्देश दिया गया कि सेवा संकल्प अभियान के जिला एवं प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में सभी प्रखंड स्तर के बीस सूत्री सदस्यों, जिला स्तर के बीस सूत्री सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए, ताकि कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

प्रभारी मंत्री ने सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा आम लोगों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अभियान के उद्देश्यों एवं गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया। नगर विधायक संजय सरावगी ने डीईओ को विद्यालय स्तर पर भी सेवा संकल्प अभियान से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीपीएम जीविका को भी व्यापक स्तर पर जीविका दीदी के माध्यम से दीप जलाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया। जिला स्तर पर सेवा संकल्प अभियान का मुख्य कार्यक्रम पोलो मैदान, लहेरियासराय में आयोजित किया जाएगा।

सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों को भी शामिल किया जाए। बैठक में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी, राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल, गौड़ाबौराम विधायक सुजीत कुमार, एमएलसी हरि सहनी, जिप अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, डीडीसी स्वप्निल सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News