Meerut News: लालकुर्ती थाना क्षेत्र की आदर्शनगर कॉलोनी में दो सफाई कर्मचारियों ने मकान के पीछे गली से रोशनदान में मोबाइल लगाकर बाथरूम में नहा रही महिलाओं का अश्लील वीडियो बना लिया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक की नजर मोबाइल पर पड़ गई। उसने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और कॉलोनी में हंगामा हो गया। गुस्साए लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। बताया गया कि आदर्शनगर कॉलोनी में एक मकान की पहली मंजिल पर जेठानी और देवरानी रहती हैं। मकान के पिछले हिस्से में बाथरूम बना हुआ है, जिसमें रोशनदान लगा है।
आरोप है कि बुधवार को बुढ़ाना गेट निवासी सफाई कर्मचारी राहुल और सोनू बाथरूम के पीछे गली में पहुंच गए। दोनों ने रोशनदान के पास मोबाइल लगाकर महिलाओं के नहाने का वीडियो बना लिया। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक की नजर आरोपियों और मोबाइल पर पड़ गई। उसने दोनों को मौके पर दबोच लिया। इसके बाद महिलाओं और उनके परिवार को घटना की जानकारी दी गई। कुछ ही देर में आदर्शनगर और कल्याणी कॉलोनी के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने दोनों आरोपियों की पिटाई शुरू कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से निकालकर थाने ले गई। इसके बाद दोनों महिलाएं अपने पतियों के साथ थाने पहुंचीं और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने राहुल और सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भसले ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play