Varanasi News: निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत – Hindustan

Varanasi News: पिंडरा। हिंदी दिवस पर श्री प्रेमबहादुर सिंह इंटर कॉलेज (खालिसपुर) में निबंध प्रतियोगिता के विजेता बुधवार को पुरस्कृत किए गए। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘हिंदी भाषा का महत्व’ था। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी भाषा के प्रति अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वीणा कशिश मौर्य को प्रथम, सुष्मिता रावत को द्वितीय, नैतिक विश्वकर्मा और विवेक कुमार को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार दिया गया। संक्षिप्त समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. जटाशंकर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का महत्व बताया। कहा कि यह हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और भावना अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा है।
रिजवान खान, रमेश सिंह (राजू ), रमेश कुमार, डॉ. श्यामबहादुर और संतोष सिंह मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News