मेरठ। भारत-कोलंबिया के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। विभिन्न अवसरों पर भारत ने कोलंबिया के साथ जिम्मेदार और सहयोगी मित्र की भूमिका निभाई है। दोनों देश शिक्षा, संस्कृति, तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर कार्य कर रहे हैं। आईआईएमटी विवि में हुए कार्यक्रम में यह बात कोलंबिया दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन लुइस फर्नांडो ने कही।उन्होंने कहा कि दोनों देश अनेक क्षेत्रों में एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति, दर्शन, सिनेमा और परंपराओं का कोलंबिया में विशेष प्रभाव है। फर्नांडो ने कहा कि भारत आईटी और एआई क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
यही कारण है कि कोलंबिया के विद्यार्थी भी भारत आकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने आईआईएमटी विवि के विद्यार्थियों को स्टूडेंट एक्सचेंज और कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम में कोलंबिया आने के लिए आमंत्रित किया। लुइस फर्नांडो ने कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। जो युवा विदेश में रोजगार के अवसर तलाशना चाहते हैं उन्हें अपनी शिक्षा के साथ विदेशी भाषाओं पर भी मजबूत पकड़ बनानी चाहिए। भाषा का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। संचालन करते हुए एकता शर्मा ने कोलंबिया के इतिहास, संस्कृति और विविधताओं को बताया। छात्रा वर्णिता पटेल ने गणेश वंदना और भूमि थापा ने नृत्य प्रस्तुति दी। विवि के निदेशक प्रशासन डॉ. संदीप कुमार, डीन एक्टिविटीज डॉ. लखविंदर सिंह, आईआईएमटी रेडियो डायरेक्टर डॉ. सुगंधा क्षोत्रिय, इंटरनेशनल सेल के निदेशक डॉ. राकेश शर्मा मौजूद रहे।
शॉर्ट बायो : प्रवीण दीक्षित पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
प्रवीण दीक्षित भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
कॅरियर का सफर
प्रवीण दीक्षित ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2006 में अमर उजाला अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। अमर उजाला और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में उन्हें शिक्षा, मौसम और पर्यावरण बीट पर काम करने का मौका मिला। 2008 से वे हिन्दुस्तान में लगातार इन बीट को कवर कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी, बीएड के साथ-साथ हिन्दी और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से प्रवीण को विज्ञान, हिन्दी और पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, विशेष रूप से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा पर कमांड के साथ ही इनोवेशन, रिसर्च और डाटा विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।
उच्च शिक्षा और लक्ष्य
उच्च शिक्षा, मौसम और इससे जुड़े रिसर्च के विषयों पर प्रवीण की गहरी समझ है। उच्च शिक्षा में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। प्रवीण का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, शोध, यूजीसी, एआईसीटीई और एनसीटीई । डाटा विश्लेषण और इस पर केंद्रित समाचार
इनोवेटिव और रिसर्च बेस्ड न्यूज स्टोरीज
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play