'व्यापार, आर्थिक हितों की रक्षा करेंगे', अमेरिका में रूस प्रतिबंध विधेयक पारित होने पर भारत की पहली प्रतिक्रिया – india first reaction on us russia sanctions bill says will protect trade economic interests – Jagran

अमेरिकी कांग्रेस द्वारा रूसी ऊर्जा के बड़े खरीदारों पर टैरिफ लगाने वाले कानून पर भारत ने पहली प्रतिक्रिया दी है।
अमेरिकी टैरिफ कानून पर भारत ने दी प्रतिक्रिया। (फाइल फोटो- एएनआई।)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी कांग्रेस की ओर से रूसी ऊर्जा के बड़े खरीदारों से आने वाले सामान पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला कानून पास किए जाने पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारत का कहना है कि वह अपने व्यापार और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को तैयार है।
भारत रूसी कच्चे तेल के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है और नया कानून अमेरिकी राष्ट्रपति को सजा के तौर पर बहुत ज्यादा ड्यूटी लगाने का अधिकार देता है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “जैसा कि पहले भी कई बार कहा जा चुका है भारत अपने 1.4 अरब लोगों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वह अलग-अलग स्रोतों से ऊर्जा हासिल करके और बाजार की बदलती स्थितियों के आधार पर ऐसा करना जारी रखेगा।”
यह भी पढ़ें: रूस पर कड़े प्रतिबंधों वाले बिल पर ट्रंप करेंगे हस्ताक्षर, भारत पर क्या होगा इस फैसले का असर?

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News