टाटा ने एक बार फिर दिया झटका, इस साल तीसरी बार इस SUV को कर दिया महंगा; ₹25,000 तक बढ़ा दिए – Hindustan

टाटा मोटर्स ने अपनी फ्लैगशिप सफारी SUV की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। इस थ्री-रो SUV की कीमत में इस साल यह तीसरी बढ़ोतरी है। अब इस SUV को खरीदने के लिए 25,000 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। ऐसे में अब इसकी नई एक्स-शोरूम कीमतें 13.40 लाख रुपए से 26.91 लाख रुपए के बीच हो गई हैं। हालांकि, बेस वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके टॉप वैरिएंट में 15,000 रुपए और मिड वैरिएंट में मैक्सिमम 25,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।

अप्रैल में ₹22,000 बढ़ाए थे
इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में 22,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की थी। यह बढ़ोतरी वैरिएंट के आधार पर लगभग 8,700 रुपए से लेकर 22,000 रुपए तक की गई थी। हालांकि, ये चेंजेस सिर्फ डीजल वैरिएंट में किया गया था। पेट्रोल वैरिएंट की कीमतें नहीं बढ़ाई गई थीं। डीजल वैरिएंट की रेंज में स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और अकंप्लिश्ड वैरिएंट शामिल थे। साथ ही, इनके प्लस, डार्क और स्टील्थ एडिशन वैरिएंट पर भी नई कीमतें लागू की गई थीं।

टाटा सफारी का इंजन
इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, EV का ऑप्शन भी उपलब्ध है। कुल मिलाकर इस SUV को 72 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। टाटा सफारी में दो पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें एक 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 168bhp का पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 2.0-लीटर डीजल इंजन 168bhp की पावर 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

टाटा सफारी के फीचर्स
टाटा सफारी के फीचर्स की बात करें तो फीचर्स में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट, वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, रियर सनब्लाइंड्स, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर, रेन-सेंसिंग वाइपर, 9 JBL स्पीकर के साथ हरमन कार्डन ऑडियो, इलेक्ट्रिक बॉस मोड और वायरलेस कनेक्टिविटी शामिल हैं। सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट में 7 एयरबैग, हिल-होल्ड असिस्ट, लेवल 2 ADAS, 360° कैमरा, ABS, ESC और सभी चार डिस्क ब्रेक शामिल हैं।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News