अवागढ़ में जैन धर्म के दशलक्षण पर्व का शुभारंभ: श्रद्धा-भक्ति से जिनाभिषेक, उत्तम क्षमा धर्म की पूजा – Dainik Bhaskar

अवागढ़ नगर में बुधवार को जैन धर्म के दशलक्षण पर्व की शुरुआत श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई। श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मूलनायक पुष्पदंतनाथ भगवान का जिनाभिषेक किया गया। पहला अभिषेक विकास जैन शास्त्री (ललितपुर) और उनके परिवार सहित श्रद्धालुओं ने किया। इसके बाद पारस जैन परिवार ने शांतिधारा की।
श्रद्धालुओं ने उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की। पंडित विकास जैन शास्त्री और तरुण जैन ने दशलक्षण धर्म और उत्तम क्षमा धर्म का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि उत्तम क्षमा धर्म सभी जीवों के प्रति सहज भाव रखने, द्वेष और क्रोध छोड़ने की सीख देता है।
शाम को जिनेंद्र देव की आरती के बाद एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘पासिंग द बॉल’ हुआ। इस कार्यक्रम में हर्ष जैन, त्रिलोक चंद्र, बासु जैन, परमिल सेठी, विपनेश राजा जैन, तरुण लालजी जैन, मुकेश जैन, प्रमोद जैन बजाज, मनोज जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, रजत जैन और पवन जैन जैसे कई लोग मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News