टीबी मुक्त पंचायत अभियान में 35 पंचायतें सम्मानित, National Hindi News – livehindustan.com

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सीएचसी हर्रैया की टीबी यूनिट की ओर से वर्ष 2025 में टीबी मुक्त पंचायत अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 35 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। विकास खंड हर्रैया के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में एक ग्राम पंचायत को गोल्ड, 10 को सिल्वर और 24 ग्राम पंचायतों को कांस्य पदक प्रदान किया गया।
टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत परसौड़ा ग्राम पंचायत को गोल्ड पदक प्रदान किया गया। देब्याबक्स पाण्डेय, मझौवा कुंवर, गोभिया, रानीपुर, खम्हरिया गंगाराम, बेलभरिया रामगुलाम, कोदई, केशवपुर, संग्रामपुर और चौकड़ी ग्राम पंचायत को सिल्वर पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रमया, डुहवा मिश्र, छपिया बुजुर्ग, मझौवा बाबू, कौवाडाड़, बड़ेरिया कुंवर, पिपराकाजी, कोहल तिवारी, बांसगांव, औरातोंदा, पड़री मिश्र, मरवटिया भवन, महेवा कुंवर, निदुरी खमहौवा, पखेरी, सकरदहा, नरायनपुर तिवारी, भिरवा, रजौली, सुकरौली चौधरी, पटना, सरैया तिवारी, पीतपुर और इमिलियाधीश ग्राम पंचायत को कांस्य पदक प्रदान किया गया।
खंड विकास अधिकारी विनय द्विवेदी ने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत अभियान में ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी से गांवों को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है। बीमारी की पहचान जितनी जल्दी होगी, मरीज का उपचार उतना ही प्रभावी रहेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभय कुमार सिंह ने कहा कि टीबी को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। इस दौरान एडीओ पंचायत जयप्रकाश राय, राहुल श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, आशा कार्यकर्ताओं, सीएचओ, ट्रांसपोर्टर, एलटी, एसटीएलएस, एसटीएस और सीएचसी अधीक्षक की अहम भूमिका रही।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News