गोरखपुर के पं. रामप्रसाद बिस्मिल नगर वार्ड में श्रीराधाष्टमी महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गीता वाटिका-प्रांगण के श्रीराधाकृष्ण साधना मंदिर में 17 से 21 सितंबर तक चलेगा। पांच दिनों तक चलने वाले महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
हर दिन होंगे अलग कार्यक्रम
हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मारक समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में प्रतिदिन अलग कार्यक्रम होंगे। 17 सितंबर को श्रीललिता पाकट्योत्सव और 18 सितंबर को पद-रत्नाकर पाठ गायन होगा।
19 सितंबर को श्रीराधाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। 20 सितंबर को दधिकर्द्धनोत्सव (दधिकांदा) और 21 सितंबर को श्रीभाईजी अर्चन-वंदन का आयोजन होगा।
रामलीला-दर्शन रहेगा मुख्य आकर्षण
महोत्सव के दौरान स्वामी श्री श्रीरामजी शर्मा (वृंदावन) के निर्देशन में राममंडली की ओर से रामलीला-दर्शन कराया जाएगा। इसे आयोजन का मुख्य आकर्षण बताया गया है।
आयोजन समिति के मुताबिक, कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
श्रद्धालुओं से शामिल होने का आग्रह
महोत्सव को लेकर गीता वाटिका परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से सभी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.