ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन कोच अटेंडेंट गिरफ्तार – Hindustan

बरेली। ट्रेन सफर में रात को मौका मिलते ही यात्रियों का सामान चोरी करने वाले तीन कोच अटेंडेंट जीआरपी ने गिरफ्तार किये हैं। सोने की चेन के तीन टुकड़े बरामद किये गये। आरोपी जिला बागपत में कोतवाली क्षेत्र के बागू संतोषपुर के रहने वाले हैं। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। पिछले एक सप्ताह से सूचनाएं मिल रही थी, ट्रेनों में बरेली से लखनऊ के बीच महिला यात्रियों के पर्स से गहनें और नकदी आदि चोरी हो जाता है। एक मुकदमा लखनऊ में भी दर्ज हुआ। इस मामले में बरेली जंक्शन जीआरपी की टीम को भी लगाया गया।

इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम लगी। जिसमें ट्रेनों के साथ-साथ स्टेशनों पर भी चेकिंग को निर्देश दिये गये। चेकिंग के दौरान ही पता चला कोई कोच अटेंडेंट बरेली में उतरा है। टीम ने उसे प्लेटफार्म चार के पूर्वी छोर से पकड़ा। पूछताछ के बाद उसके माध्यम से दो अन्य कोच अटेंडेंट दबोचे गये। पूछताछ में तीनों से अपना नाम शेखर, गजब सिंह और अनिल कश्यप बताया, जो जिला बागपत में कोतवाली के बागू संतोषपुर के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने एक सोने की चैन चोरी करना कबूल लिया। चैन के तीन टुकड़े काटकर आपस में बांट लिये थे। जीआरपी ने चैन के टुकड़े भी बरामद कर लिये। पूछताछ में आरोपियों ने बताया, वह पहले भी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया, आरोपी ट्रेन कोच अटेंडेंट हैं। तीनों के पास से सोने की चैन के तीन टुकड़े बरामद हुए हैं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News