गुरुग्राम, अमर मौर्य। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के उप क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार को राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य कार्यालय में राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग को प्रोत्साहित करना है। अधिकारियों-कर्मचारियों को राजभाषा संबंधी दायित्वों के प्रति जागरूक किया। पखवाड़े के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा से अवगत कराया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने राजभाषा हिंदी के संवर्धन, प्रचार-प्रसार और कार्यालयीन कार्यों में उसके अधिकाधिक प्रयोग के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया। ईएसआईसी निदेशक (प्रभारी) हरिओम प्रकाश ने कहा कि हिंदी केवल कार्यालयी भाषा नहीं, बल्कि प्रशासन और जनसंपर्क को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
अधिकाधिक कार्य हिंदी में करने तथा कार्यालयीन पत्राचार, आलेखन और अभिलेखों में हिंदी के प्रयोग को निरंतर बढ़ावा देने का आह्वान किया। सहायक निदेशक (राजभाषा) डॉ. स्वीटी यादव ने कार्यालय में हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन, वार्षिक राजभाषा लक्ष्यों की प्राप्ति, ई-ऑफिस में हिंदी के प्रयोग, हिंदी में टिप्पण और आलेखन तथा विभागीय कार्यों में राजभाषा के प्रभावी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play