भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के जौलीग्रांट एयरपोर्ट में हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, रुचि और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम एयरपोर्ट निदेशक बीएच नेगी की अध्यक्षता में हुआ। हिंदी प्रश्न मंच का आयोजन शुभम वत्स ने किया, जबकि संचालन राजभाषा अधिकारी अजित कुमार ने किया। प्रश्न मंच में एएआई के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रबंधक वित्त नितिन वर्मा ने प्रथम, संयुक्त महाप्रबंधक नितिन कादियान ने द्वितीय, प्रबंधक मानव संसाधन शैलेंद्र जंगपांगी ने तृतीय तथा कनिष्ठ अभियंता वित्त सक्षम सिंघल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play