लखनऊ, संवाददाता। शहर के सभी सरकारी स्टेडियमों में शुक्रवार से आधा घंटा रोज, फिटनेस की डोज कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत चलने वाले इस अभियान में स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों के साथ ही टहलने और व्यायाम करने वाले लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही उन्हें आसानी से किए जा सकने वाले व्यायाम और फिटनेस से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्टेडियम में जागरूक किए जाने वाले लोग अपने आसपास के लोगों को भी फिटनेस के प्रति जागरूक करने की अपील की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play