कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने हिंदी दिवस से संबंधित विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर, भाषण एवं कविताओं के माध्यम से हिंदी भाषा का सम्मान एवं हमारे जीवन में उद्देश्य का वर्णन किया एवं हिंदी भाषा के महत्व, गौरव एवं उपयोगिता को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. महेंद्र सिंह कौरव ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टर, कविताओं एवं भाषणों ने उनकी रचनात्मकता और हिंदी के प्रति जागरूकता का परिचय कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, प्रेम एवं जागरूकता विकसित करना रहा एवं अंत में महाविद्यालय प्राचार्य ने अपनी स्वरचित एक कविता के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं को प्रोत्साहित किया l
पोस्टर प्रतियोगिता विजेता निधि बीएससी प्रथम वर्ष प्रथम स्थान, महिमा बी.कॉम ऑनर्स प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान एवं रेहान बी.एससी ऑनर्स प्रथम वर्ष तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं भाषण प्रतियोगिता में सना बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा प्रथम स्थान, प्रीति बीएससी प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान एवं पूजा बीए प्रथम वर्ष तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं कविता प्रतियोगिता में इल्मा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने अच्छा प्रदर्शन किया l कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया l
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play