Badaun News: शहर में नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया समेत कई मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को पूरा किया गया। शहर के वार्ड नंबर सात में करीब 15 लाख 78 हजार रुपये की लागत से कराए गए सीसी और नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन चेयरमैन फात्मा रजा ने किया। वार्ड नंबर सात की न्यू आदर्श कालोनी की गुडविल वाली गली में आशीष सक्सेना के मकान से अशोक मनसा ब्यूटी पार्लर होते हुए रूपेश चौबे के मकान तक व मंदिर वाली गली में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य कराया गया है। इस कार्य पर 10 लाख 68 हजार रुपये की लागत आई। इसी वार्ड में प्रेमकुमार के मकान से सरदार जगदीश सिंह के मकान तक सीसी और नाली निर्माण पर 5 लाख 10 हजार रुपये का बजट खर्च किया गया।
बताया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क और जलनिकासी की समस्या बनी हुई थी। बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जलभराव के चलते स्थानीय लोगों को अपने घरों तक आने-जाने में भी दिक्कत होती थी। क्षेत्रवासियों ने चेयरमैन फात्मा रजा से सड़क और नाली निर्माण की मांग की थी। समस्या को देखते हुए नगर पालिका की ओर से निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
चेयरमैन फात्मा रजा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए सड़क और नाली निर्माण का कार्य पूरा कराया गया। इस मौके पर सभासद राजीव रायजादा, मुकेश साहू, मोहित सक्सेना, नवैद, अरविंद राठौर,आशीष सक्सेना, अर्पित सक्सेना, प्रेम कुमार, सरदार जगदीश सिंह, सुरेश चंद्र तिवारी, मुकेश कुमार मिश्रा, सतीश चंद्र सक्सेना, राहुल चौधरी, शिवम गुप्ता, सुमित सक्सेना, रुपेश चौबे समेत कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play