Amroha News: तुषार की तूफानी बल्लेबाजी से यूपी-23 रॉयल चैलेंजर्स ने जीता मुकाबला – Hindustan

Amroha News: अमरोहा। हसनपुर स्थित एटूआर क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में यूपी-23 रॉयल चैलेंजर्स ने एटूआर पैंथर को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चौकों और छक्कों से भरपूर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाजों ने एटूआर पैंथर को 136 रन पर रोक दिया। जवाब में टीम ने 14.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 139 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एटूआर पैंथर की शुरुआत खराब रही। टीम ने महज 27 रन के स्कोर पर तीन प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इसके बाद पर्व चौहान ने एक छोर संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की।

उन्होंने 40 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रन की शानदार पारी खेली। प्रियांशु सिंह ने 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर उनका साथ दिया। अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और टीम 18.1 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। यूपी-23 रॉयल चैलेंजर्स की ओर से तालिब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.1 ओवर में महज आठ रन देकर चार विकेट हासिल किए। अभय चहल ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन, जबकि अदीब ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए। 137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स को तुषार धारीवाल ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। उन्होंने महज 14 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 40 रन ठोके। अभय चहल ने 18 गेंदों पर 23 रन बनाए। नसीम ने नाबाद 26 और अदीब ने नौ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। रॉयल चैलेंजर्स ने 14.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 139 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News