संदिग्ध खाता धारक पर दर्ज हुआ केस – Hindustan

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। साइबर क्राइम थाने की पुलिस को एक संदिग्ध बैंक खाते का पता चला है। इस खाते के खिलाफ एनसीआपी पोर्टल पर पहले से ही साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज है। पुलिस की जांच पड़ताल और पूछताछ में खाता धारक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके कारण खाता धारक के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज हुआ।एसआई रमेश यादव ने बताया कि वह सहयोगी कांस्टेबल रामप्रवेश मद्देशिया और शिवम यादव के साथ बुधवार को संदिग्ध खाता धारकों की जांच कर रहे थे। जांच में पंजाब नेशनल बैंक का एक खाता संदिग्ध पाया गया। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार यह खाता रामेश्वर पांडेय पुत्र राजेन्द्र पांडेय निवासी गोपियापुर थाना धनघटा के नाम पर है।

जब खाताधारक के घर पुलिस टीम पहुंची तो परिजनों ने बताया कि रामेश्वर पाण्डेय वर्तमान में घर से बाहर गए हैं। खाते में हुए लेन-देन के बारे में पूछने पर परिजनों ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इसके बाद परिजन ऋषिकेश पाण्डेय ने अपने भाई रामेश्वर पाण्डेय से मोबाइल नंबर पर बात कराई तो रामेश्वर ने भी अपने खाते में आई धनराशि के लेन-देन को लेकर कोई सार्थक जवाब नहीं दिया और अनभिज्ञता जाहिर की। जांच में सामने आया है कि उक्त खाता नंबर पर राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायत पहले से दर्ज है। खाताधारक द्वारा कोई संतोषजनक जानकारी न देने से उसकी भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है और साइबर फ्रॉड में संलिप्तता की आशंका है। एसआई रमेश यादव ने तहरीर देकर खाताधारक के विरुद्ध साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस साइबर फ्रॉड व अन्य आर्थिक अपराधों के एंगल से गहन जांच की मांग की है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News