Badaun News: राधेलाल इंटर कॉलेज कछला के 75 वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि पूर्व छात्र एवं केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि राधे लाल इंटर कॉलेज कछला एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में वरदान साबित हुआ है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि यहां से पढ़े हुये छात्र देश के विविध क्षेत्रों में अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह खुद इस कॉलेज के छात्र रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपने छात्र जीवन के सुखद अनुभवों से अन्य छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। कहा कि इस कॉलेज से आज भी बहुत लगाव है। उन्होने अपनी सांसद निधि से बने अध्ययन कक्ष का उद्घाटन किया और विद्यालय के विशाल कक्ष (हाल) के विस्तारीकरण कराने की घोषणा की। उन्होने छात्रों से कहा कि सफलता का को शार्ट कट नहीं होता है। सफलता के लिये पूरी ईमानदारी, लग्न, मेहनत और कर्मठता की जरूरत होती है।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने अपनी विधायक निधि से बने अध्ययन कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होने कहा कि छात्र विद्यालय का गौरव होते हैं। किसी भी विद्यालय का गौरवपूर्ण इतिहास, उपलब्धियां एवं शैक्षिक गतिविधियां विद्यालय की प्रगति के लिए आवश्यक हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि किसी भी विद्यालय का स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि विद्यालय की गौरवशाली परंपरा, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा को याद करने का अवसर है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में सहगामी क्रियाकलापों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, देशप्रेम एवं विद्यालय के प्रति गौरव की भावना विकसित करना है। संचालन प्रवक्ता अनिल कुमार यादव ने किया। एमएलसी वागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, उझानी ब्लॉक प्रशासक शिशुपाल सिंह शाक्य, कछला चेयरमैन जगदीश सिंह, डीआईओएस लालजी यादव, प्रबंधक शोभित कुमार वैश्य, प्रधानाचार्य डॉ. शिशुपाल सिंह मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play