हिंदी दिवस: रंगोली, फैंसी ड्रेस, कविता-भाषण स्पर्धा हुई – Dainik Bhaskar

रायगढ़ | नवीन शासकीय महाविद्यालय कुसमुरा में हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिला। महाविद्यालय में रंगोली, फैंसी ड्रेस, कविता और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कला, अभिव
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन और अतिथियों के स्वागत से हुई। 12 सितंबर को हुई रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी और रचनात्मकता से जुड़े विषयों को रंगों के जरिए प्रस्तुत किया। इसके बाद 16 सितंबर को फैंसी ड्रेस, कविता और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं।
गोली प्रतियोगिता में पायल मोनिका (बीएससी पांचवां सेमेस्टर) ने पहला, निर्मला नेहा (बीए तृतीय सेमेस्टर) ने दूसरा तथा नंदिनी दिव्या (बीए तृतीय सेमेस्टर), दिशा और सानिया (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
फैंसी ड्रेस में दीपक साव (बीएससी तृतीय सेमेस्टर), सीमा महंत (बीएससी पांचवां सेमेस्टर) और दीना सतनामी (बीए प्रथम सेमेस्टर) विजेता रहे। कविता प्रतियोगिता में नम्रता सिदार, गीतांजली यादव और मोनिका महंत ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में भूपेन्द्र सिंह यादव, वंदना बघेल और विनय मिश्र क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News