'अमेरिका के ईरान में वॉर क्राइम करने के पर्याप्त सबूत-' यूएन एक्सपर्ट्स – bbc.com

विशेषज्ञों ने यह भी पाया कि जनवरी में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान बड़े पैमाने पर हुई कार्रवाई में ईरानी अधिकारियों ने मानवता के ख़िलाफ़ अपराध किए.
दीपक मंडल
इमेज स्रोत, WANA via Reuters
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों का कहना है कि इस बात के पर्याप्त आधार हैं कि अमेरिका ने ईरान में किए गए दो हमलों में युद्ध अपराध किए.
इन हमलों में कम से कम 177 आम नागरिक मारे गए.
ईरान पर स्वतंत्र इंटरनेशनल फ़ैक्ट फाइंडिंग मिशन की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि फ़रवरी में मिनाब के एक प्राइमरी स्कूल और लामेर्द के एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर हुए मिसाइल हमले अंधाधुंध हमले थे. इन हमलों में आम नागरिक मारे गए और सिविलियन इन्फ़्रास्ट्रक्चर को नुक़सान पहुंचा.
अमेरिका ने पहले लामेर्द पर हमला करने से इनकार किया था और कहा था कि वह मिनाब में हुई घटना की जांच कर रहा है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका रिपोर्ट में दिए गए निष्कर्षों को विश्वसनीय नहीं मानता.
विशेषज्ञों ने यह भी पाया कि जनवरी में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान बड़े पैमाने पर हुई कार्रवाई में ईरानी अधिकारियों ने भी मानवता के ख़िलाफ़ अपराध किए.
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की ओर से हुई हत्याएं सभी 31 प्रांतों में "चौंकाने वाले और अभूतपूर्व पैमाने" पर हुईं.
ईरान ने अभी तक इन निष्कर्षों पर कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि, वह पहले मानवाधिकारों के व्यवस्थित उल्लंघन के आरोपों को ख़ारिज करता रहा है
बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक करें.
मोहम्मद रिज़वान का फ़ोन क्यों किया गया ज़ब्त, लाहौर हाई कोर्ट से क्या लगाई थी गुहार
गुरुग्राम के बाद अब लखनऊ का वीडियो वायरल, युवती ने लगाया कार से कुचलने की कोशिश का आरोप
नेपाल में हुई तबाही के पीछे क्या थी असली वजह? इस स्टडी से चला पता
ईरान के हमलों से अमेरिकी अड्डे हुए तबाह, सामने आईं तस्वीरों से और क्या पता चला
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News