Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज छात्र संघ चुनाव, 1.50 लाख से ज्यादा करेंगे मतदान – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव हैं और DUSU चुनाव के लिए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट मोड में हैं, इसलिए आज यूनिवर्सिटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. वहीं आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तड़के 4:05 बजे उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती जॉइन की. अब वे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे, जहां से फ्लाइट लेकर पंजाब पहुंचेंगे और पठानकोट में नशा मुक्त पंजाब यात्रा में शामिल होंगे.
इधर, पंजाब में पिछले हड़ताल और विरोध प्रदर्शन कर रहे सरकारी कर्मचारियों की जॉइंट को-ऑर्डिनेशन एक्शन कमेटी की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चंडीगढ़ में अहम बैठक होगी. उधर चुनाव आयोग ने TMC का नाम और सिंबल फ्रीज कर दिया है. लेकिन आज ममता बनर्जी और ऋतब्रत गुट दोनों को सुबह 11 बजे तक अपनी पसंद की जानकारी देनी है. वहीं आज वित्त मंत्रालय नई दिल्ली में राज्यों और विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों और वित्त सचिवों के साथ विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा के लिए वित्त-पोषण विषय पर सम्मेलन आयोजित करेगा, जो कल भी जारी रहेगा.
इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. जिसके लिए 52 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. मतदान 2 शिफ्ट में होगा, जिसके तहत दिन की कक्षाओं के छात्र सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक वोटिग करेंगे और शाम की कक्षाओं के छात्र दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक वोटिंग होगी. दिल्ली के शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए देररात इंतजामों का जायजा लेने गए थे. ABVP, NSUI और AISA-SFI अलायंस समेत प्रमुख छात्र संगठन चुनावी मैदान में हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News