Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज लाइव – bhaskarhindi.com

Download App from
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि म्यांमार की राजधानी नेप्यीडॉ में अधिकारियों के साथ हुई बैठकों के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिक एडम कैस्टिलो की रिहाई सुनिश्चित कराई।

ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने शुक्रवार सुबह दावा क‍िया क‍ि उसने बीती रात एक तेल टैंकर पर हमला कर उसे रोक ल‍िया है। आईआरजीसी का कहना क‍ि यह टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से कथित तौर पर ‘गैरकानूनी’ तरीके से गुजरने की कोशिश कर रहा था।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव में 2.75 लाख से अधिक छात्र वोट डालेंगे। नतीजे 19 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।
Created On : &nbsp 18 Sept 2026 8:14 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News