औरैया के अछल्दा कस्बे में गणेश उत्सव की धूम तीसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार रात को गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा कस्बा “गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।
कस्बे के हरीगंज बाजार, नहर बाजार, बघईपुर और नगरिया समेत कई जगहों पर भव्य पंडाल सजाए गए हैं। शाम को इन पंडालों में भव्य आरती और भोग का आयोजन हुआ। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया।
तीसरे दिन शाम को पंडालों में गणपति की मनमोहक छटा देखने को मिली। देर शाम तक श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते रहे। भक्तजन भक्ति में डूबे नजर आए। कई लोगों ने अपने घरों में स्थापित गणपति की भी आरती की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.