यूपी- बिहार समेत 21 राज्यों में आज होगी बारिश, अंडमान के ऊपर बना सर्कुलेशन – abplive.com

देश के कई राज्यों में शुक्रवार (18 सितंबर) को भारी बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक यूपी, बिहार समेत कुल 21 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है, जबकि इस दौरान हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. IMD ने कई राज्यों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई है.
IMD के मुताबिक उत्तरी थाईलैंड के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन 18 सितंबर शाम तक उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर उभरने की संभावना है. इसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम तक इसी क्षेत्र में लो प्रेशर एरिया बन सकता है. शनिवार से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मॉनसून वापसी के लिए परिस्थितियां बन रही हैं.
राजधानी का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के आसमान में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. 
बंगाल, बिहार, झारखंड में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 23 सितंबर के बीच पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आंधी-तूफान के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि 18 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 से 19 सितंबर तक बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं. 
कब से होगी मॉनसून की विदाई
दक्षिण पश्चिम मॉनसून की राजस्थान के कई हिस्सों से विदाई इसी हफ्ते शुरू हो सकती है लेकिन उससे पहले पूर्वी राजस्थान में 18 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश में आज बारिश और छत्तीसगढ़ में 18 से 23 सितंबर के दौरान काफी बड़े इलाके में बारिश की संभावना है.
IMD के मुताबिक गुजरात में 18-19 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा. गोवा सौराष्ट्र और कच्छ में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई. दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और लक्षद्वीप में 18 सितंबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान है. तटीय आंध्र प्रदेश में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा – ‘ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का…’
संतोष सिंह एबीपी लाइव में कार्यरत हैं. वो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख़बरों की कवरेज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 1 दशक से सक्रिय हैं. संतोष ने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ चैनल में टिकर (ब्रेकिंग) से की थी. 
संतोष इससे पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. संतोष ने JIMMC नोएडा से मास कम्युनिकेशन में PG डिप्लोमा किया है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News