बहराइच: सरयू नदी में बालक का उतराता मिला शव – Hindustan

तीन दिनों तक एनडीआरएफ ने रेस्क्यू मुहिम चला खींच लिए थे हाथ बहराइच, संवाददाता। जिले के हुजूरपुर थाने के नेवासी के मजरे चांटी गांव के बाहर सरयू नदी पर कजली तीज के मद्देनजर सोमवार सुबह एक बालक गहराई में चले जाने पर तेज प्रवाह में बहकर लापता हो गया था। एनडीआरएफ टीम ने तीन दिन रेस्क्यू अभियान चलाए जाने के बाद नदी के तेज प्रवाह के मद्देनजर मुहिम बंद कर दी थी। पांचवें दिन शुक्रवार को नौ किमी दूर लखवापुर बहरैचा में बालक का शव उतराता मिला।हुजूरपुर थाने के नेवासी के मजरे चांटी गांव के बाहर बह रही सरयू नदी में चांटी गांव निवासी शिव प्रताप सिंह उर्फ अंशु (11) पुत्र सर्वेश कुमार सिंह सोमवार को अपनी दादी के साथ नदी में नहाने व जलाभिषेक को जल लेने आया था।

वह गहराई में चले जाने पर भंवर में फंस कर बह कर लापता हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल तैराकों को नदी में उतारते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुला रेस्क्यू अभियान चलाया था। बुधवार को एनडीआरएफ ने मुहिम बंद कर दी थी। शुक्रवार सुबह यहां से नौ किमी दूर इसी थाने के लखवापुर बहरैचा में बालक का शव उतराता मिला। सूचना पर एसएचओ विपिन प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News