सिद्धार्थ कॉलेज में निबंध और मेहंदी प्रतियोगिता: विजेताओं को इनाम मिला, निरंतर अभ्यास को बताया सफलता की कुंजी – Dainik Bhaskar

प्रतापगढ़। पूर्वी सहोदरपुर स्थित सिद्धार्थ इंटरमीडिएट कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध लेखन एवं मेहंदी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासं
प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। उप प्रधानाचार्य सुमन ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अनुज सिंह ने कहा कि पुरस्कार विद्यार्थियों की उपलब्धि का सम्मान होने के साथ उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सकारात्मक सोच और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
जया सिंह ने निबंध और मेहंदी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर बधाई दी। प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारना भी है। विद्यालय की डायरेक्टर ऋचा सिंह ने कहा कि प्रतिभा को अवसर और मेहनत को सम्मान मिलना चाहिए। निरंतर अभ्यास, धैर्य और दृढ़ संकल्प सफलता की मजबूत नींव हैं। ऋचा, प्रिया, जैक, चांदनी, कलश, अंकुर, युवराज, सलेहा, दीपिका, अनाया, वंश, हिमांशु, निदा, गुड़िया, श्रेया, श्रद्धा, राज, सबनम, निधि, अलस्बा, मुस्कान और अंशिका सहित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सिद्धार्थ और वर्षा ने प्रतियोगिताओं में सहभागिता को विद्यार्थियों के आत्मविश्वास व रचनात्मकता के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान शीतल, नेहा, प्रियंका तिवारी, प्रियंका गौतम, लाल चंद्र, मनीष मौर्य, शगुन मौर्य, अंजलि, कायनात, श्रेया, खुशी, माही सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News